USA Shooting Incident:अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी की घटना, जानिए घटना में कितने लोगों की हुई मौत?

USA Shooting: अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगने की घटना सामने आई है. यह घटना ओहायो के…

USA Shooting Incident:अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी की घटना, जानिए घटना में कितने लोगों की हुई मौत?

USA Shooting:

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगने की घटना सामने आई है. यह घटना ओहायो के टोलेडो शहर की बताई जा रही है. इस गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. टोलेडो पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि 10 लोगों की हालत स्थिर गंभीर है. घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:37 बजे हुई है.

8 से 12 लोगों को लगी गोली

टोलेडो पुलिस विभाग ने बताया कि, उसे ओल्ड वेस्ट एंड फ़ेस्टिवल के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. मौक़े पर पहुंचने पर पुलिस को ‘गोलीबारी से प्रभावित कई लोग” मिले, जिनमें से “कई लोगों” को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने अब तक घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई. लेकिन टोलेडो के मेयर वेड कैपज़ुकिएविच ने स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूटीओएल 11 को बताया कि माना जा रहा है कि आठ लोगों को गोली लगी है और सभी घायलों की जान बचने की उम्मीद है. पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस घटना में शामिल ‘हमलावर या हमलावरों’ की तलाश की जा रही है.

जानिए क्या बोली पुलिस

टोलिडो के उप पुलिस प्रमुख जो हेफरनन ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम दो लोग गोलीबारी कर रहे थे या फिर वे एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे। उन्होंने कहा कि संदिग्ध हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Pinjore Kittu Murder Case: पिंजौर के किट्टू हत्याकांड में चार आरोपी घटनास्थल

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *