Vijay Meet Tamil Nadu Governor:
तमिलनाडु की राजनीति में पारा गर्माया हुआ है. टीवीके चीफ़ विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाक़ात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया. यह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) ने तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए टीवीके का समर्थन के बाद हो पाया है. अब सरकार गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है. सुचना के अनुसार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कगजम (TVK) राज्य में सरकार बनाने बनाने के लिए 118 के जादुई आंकड़े पर पंहुच गई है.
राज्यपाल से तीसरी मुलाकात
बताया जा रहा है कि टीवीके को CPI-CPI(M) और VCK ने विजय की पार्टी का साथ दिया है. इसके साथ चेन्नई स्थित विजय के आवास और पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. टीवीके चीफ विजय थोड़ी देर में राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे. राज्यपाल के साथ ये उनकी तीसरी मुलाकात होगी. मुलाकात में विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते है. इससे पहले बुधवार और गुरुवार को विजय अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल से मिल चुके हैं, लेकिन दोनों बैठकें बेनतीजा रहीं. TVK प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हो चुके हैं.
बिना शर्त दिया समर्थन
CPI(M) नेता यू. वासुकी ने कहा, आज CPI और CPI(M) दोनों ने अपनी राज्य समिति की बैठकें कर फैसला किया है कि वे सरकार बनाने के लिए TVK को बाहर से समर्थन देंगे. विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा, तो वे निश्चित रूप से TVK के पक्ष में वोट देंगे. हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे. यह केवल बाहर से समर्थन है. उन्होंने आगे कहा, हम केवल सरकार बनाने और विश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर ही समर्थन दे रहे है.
क्या है नंबरों का खेल?
कांग्रेस के साथ CPI और CPI(M) का समर्थन है. इस तरह से आकड़ों की बात करें तो TVK के पास 108 सीटें हैं, वहीं कांग्रेस के 5 MLA के समर्थन से ये आंकड़ा 113 हो जाएगा. सीपीएम और सीपीआई ने भी बिना शर्त समर्थन का एलान किया है, सीपीएम और सीपीआई और VCK के पास के पास दो- दो सीटें हैं जिससे आंकड़ा 119 तक पहुंचा रहा है। शुक्रवार को CPI(M) के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में, CPI के प्रदेश सचिव वीरपांडियन ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर TVK ने CPI, CPI(M) और VCK से संपर्क किया. तमिलनाडु की जनता ने TVK का समर्थन किया है और उसे चुनने का फैसला किया है. हमने लोकतांत्रिक तरीके से यह फैसला लिया है.
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



