Panchkula Election: पंचकूला में चुनावों की तैयारियां जोरों पर, निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया भाजपा को समर्थन, जानिए प्रचार में कौन बड़े चेहरे?

Panchkula Election: पंचकूला में होने वाले नगर निगम के चुनावों के लिए सभी उम्मीदवारों के साथ उनके पार्टी के लोग भी प्रचार में डटे हैं.…

Panchkula Election: पंचकूला में चुनावों की तैयारियां जोरों पर, निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया भाजपा को समर्थन, जानिए प्रचार में कौन बड़े चेहरे?

Panchkula Election:

पंचकूला में होने वाले नगर निगम के चुनावों के लिए सभी उम्मीदवारों के साथ उनके पार्टी के लोग भी प्रचार में डटे हैं. इसी बीच आज भी सीएम सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर मासूम शर्मा चुनाव प्रचार करते दिखे. सीएम नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेशाध्यक्ष भी वार्ड-12 की निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया को मानाने पंहुचे. वंही यहां भाजपा प्रत्याशी ने अपना समर्थन निर्दलीय उम्मीदवार को दिया है.

पंचकूला के वार्ड नंबर-12 से निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को समर्थन दे दिया. निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया के आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया. पूनिया यहीं से पिछली बार भी निर्दलीय पार्षद थीं. लगभग 2 साल पहले ओमवती पूनिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव में ओमवती पूनिया को भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिला इस पर ओमवती पूनिया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी. वंही नगर निगम चुनाव को लेकर मासूम शर्मा भी पंचकुला पंहुचे. उन्होंने चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री सानी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी चुनाव प्रचार में पंहुचे.

अन्य ख़बरें जानें-

Bathinda Dead Body: बठिंडा के पार्क की झील में अज्ञात शव मिलाने से इलाके में सनसनी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *