Trump- Hormuz Strait Open:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हमेशा के लिए खोलने का फैसला किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया है कि उन्होंने होर्मुज की खाड़ी को हमेशा के लिए खोलने का फैसला किया है. ट्रंप ने इसके बदले चीन से एक बड़ा वादा लिया है. ट्रंप को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद जब वे चीन जाएंगे तो उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एक ‘बड़ी सी झप्पी’ मिलेगी और दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलेगी.
होर्मुज की खाड़ी खोलने से चीन खुश
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा है कि चीन इस बात से बेहद खुश है कि होर्मुज की खाड़ी को अब स्थायी रूप से खोल दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे यह फैसला केवल चीन के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हित में ले रहे हैं ताकि वैश्विक व्यापार और तेल की सप्लाई में कोई रुकावट न आए. ट्रंप का मानना है कि ऐसे हालात दोबारा पैदा नहीं होने चाहिए जहां दुनिया को किसी व्यापारिक नाकेबंदी का सामना करना पड़े. इस रणनीतिक कदम ने चीन को एक बड़ी राहत दी है क्योंकि उसका ज्यादातर तेल व्यापार इसी समुद्री रास्ते पर निर्भर करता है जिससे अब तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है.
ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने का तरीका या क्या?
ट्रंप के दावे के अनुसार चीन ने अब ईरान को किसी भी तरह के हथियार न भेजने का वादा कर दिया है जो कि इस पूरी डील का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. ट्रंप ने लिखा कि हम चीन के साथ मिलकर बहुत ही स्मार्ट तरीके से काम कर रहे हैं और यह आपस में लड़ने से कहीं ज्यादा बेहतर रास्ता है. हालांकि अभी तक चीन या ईरान की तरफ से इस हथियार डील को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अगर ट्रंप की यह बात सच साबित होती है तो ईरान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ सकता है और उसे अमेरिका की शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिससे मध्य पूर्व का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है.
अन्य ख़बरें जानें-
Fatehgarh Sahib Crop Fire: फतेहगढ़ साहिब में 80 से 85 एकड़ गेहूं जलकर राख
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



