Israeli Forces Attack In Lebanon:
लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि, गुरुवार को इजरायली सेना ने लिटानी नदी पर बना आखिरी पुल ध्वस्त कर दिया. यह नदी लेबनान को दो हिस्सों में बांटती है. इस कार्रवाई से दक्षिणी हिस्से में रहने वाले हजारों लोगों का जरूरी मदद से संपर्क टूट गया है. लेबनान मीडिया ने आगे बताया कि इजरायली सेना ने सिडोन के तटीय शहर को दक्षिणी शहर टायर से जोड़ने वाले कासमीयेह पुल पर लगातार दो हवाई हमले किए, जिससे वह पुल पूरी तरह से तबाह हो गया.
लेबनान पर ताज़ा हमले किए हैं. नबतियेह शहर में हमले के बाद धुआँ उठता हुआ देखा गया, इस शहर की आबादी करीब 40 हज़ार है और यह लितानी नदी के ठीक उत्तर में स्थित है. तटीय इलाके के पास क़ासमियेह में लोग हमले के बाद हुए नुकसान का जायज़ा ले रहे हैं. एक वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, इस हमले में दक्षिणी लेबनान को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला आख़िरी पुल भी टूट गया. ये इसराइल द्वारा लेबनान में किए गए हमलों की ताज़ा तस्वीरें हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की हिरासत के खिलाफ याचिका को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किया खारिज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



