Lashkar-e-Taiba’s Hafiz Saeed:
पाकिस्तान के लाहौर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले आतंकी आमिर हमजा पर गोलियां बरसाई गई. अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गए. हमले से घायल अमीर हमजा को लाहौर में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, हमजा को लाहौर में उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह अपने रास्ते पर था. पाकिस्तानी मीडिया और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमला काफी प्लान्ड तरीके से किया गया.
आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और सबसे प्रभावशाली 17 सदस्यों में गिना जाता है. वह हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है और संगठन की कई गतिविधियों में सक्रिय रहा है. संगठन की प्रोपेगैंडा विंग व प्रकाशनों की जिम्मेदारी संभालता था. भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से उनका नाम जुड़ा रहा है. जिसमें 2005 का IISc बेंगलुरु अटैक भी शामिल है. अमेरिका ने इसे 2012 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. आमिर हमजा ने लश्कर के कई मैगजीन और किताबें लिखी और संपादित कीं. हाफिज सईद के निर्देश पर उन्होंने संगठन के अन्य गुटों से संबंध बनाए रखे.
अन्य ख़बरें जानें-
PM Modi Parliament Special Session: संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र में पीएम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



