Faridabad Leopard In Village:
फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गांव में स्थित एक पानी की कंपनी के पास नजर आया। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए के घूमने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिससे लोगों में पहले से ही भय बना हुआ है। ताजा घटना के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को दे दी गई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने या जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



