Gold and Silver Price Hike:
सोना-चांदी के दामों में बुधवार को लंबी छलांग लगाई है। अक्षय तृतीया से 3 दिन पहले चांदी 11,800 रुपये बढ़ने से ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना भी 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
दाम बढ़ने का एक कारण अक्षय तृतीया है। इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन काफी लोग सोना खरदीते भी है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को आ रही है। पिछले 12 सालों से अब तक हर बार सोने के दामों में बदलाव देखने को मिला है। खासकर 2020 के बाद से सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिए है। थड़ेश्वर का कहना है कि दिनों बाजार में डिजाइनर ज्वैलरी की मांग बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और मांग बढ़ी, तो कीमतें फिर से ऊपर की ओर जा सकती हैं। आम निवेशकों के लिए सोना अभी भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Hormuz Strait Open: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हमेशा के लिए खोलने का लिया
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



