JULY की शुरुआत में सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरवाट, खरीदारी का सुनहरा मौका

दिल्ली 2 जुलाई जुलाई की शुरुआत देशभर के निवेशकों से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। मंगलवार, 1 जुलाई को मल्टी…

SILVER-GOLD
दिल्ली 2 जुलाई

जुलाई की शुरुआत देशभर के निवेशकों से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। मंगलवार, 1 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोने की कीमत में ₹1,462 प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली, जबकि चांदी ₹5,983 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बनने की संभावना जताई जा रही है। एक ही दिन में दोनों कीमती धातुओं में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आई JOLTS जॉब रिपोर्ट रही। रिपोर्ट के बाद निवेशकों के बीच यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष अपनी मौद्रिक नीति में बदलाव कर सकता है। ब्याज दरों को लेकर बढ़ी संभावनाओं का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिला, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग कमजोर हुई है। जब वैश्विक स्तर पर तनाव कम होता है, तो निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों से निकलकर अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी तेजी से दिखाई देता है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है जो निवेश के उद्देश्य से सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं। वहीं शादी-ब्याह के सीजन की तैयारी कर रहे परिवारों के लिए भी यह कीमतें राहत देने वाली हो सकती हैं। हालांकि निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार पर नजर रखते हुए ही खरीदारी करें ।

अन्य ख़बरें जानें-

DELHI पुलिस की स्पेशल सेल ने किया आंतकी नेटवर्क का भंड़ाफोड, 4 आरोपियो को किया गिरफ्तार,विदेशी हथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *