Fatehgarh Sahib Crop Fire: फतेहगढ़ साहिब में 80 से 85 एकड़ गेहूं जलकर राख, तीन गांवों में की तैयार फसल राख में बदली

Fatehgarh Sahib Crop Fire: फतेहगढ़ साहिब जिले में आग लगने की एक और घटना सामने आई है। जहाँ गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग…

Fatehgarh Sahib Crop Fire: फतेहगढ़ साहिब में 80 से 85 एकड़ गेहूं जलकर राख, तीन गांवों में की तैयार फसल राख में बदली

Fatehgarh Sahib Crop Fire:

फतेहगढ़ साहिब जिले में आग लगने की एक और घटना सामने आई है। जहाँ गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से 80 से 85 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि यह मनूपुर से शुरू हुई और फैलते हुए  राशिदपुर और मंडोफल गांवों तक जा पहुंची, जिससे तीनों गांवों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई।

आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर एकजुट होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, जबकि दमकल की गाड़ियां काफी देर बाद मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद, शिरोमणि अकाली दल के फतेहगढ़ साहिब हलके के प्रभारी बलजीत सिंह भुट्टा और ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि गेहूं की कटाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन को दमकल सेवाओं (फायर ब्रिगेड) के लिए उचित और पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि आग के कारण नष्ट हुई फसल का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

Faridkot Arrest: फरीदकोट में अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 13 मामले में चल रहा था फरार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *