UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026, में जानिए कैसा रहा आज था पेपर, जानिए एग्जाम हॉल से बाहर आए छात्रों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

UPSC Prelims Examination 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के पहले शिफ्ट के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया…

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026, में जानिए कैसा रहा आज था पेपर, जानिए एग्जाम हॉल से बाहर आए छात्रों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

UPSC Prelims Examination 2026:

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के पहले शिफ्ट के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. अधिकतर उम्मीदवारों के अनुसार इस बार का पेपर न तो बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन, बल्कि यह मॉडरेट से थोड़ा कठिन स्तर का रहा. खासकर इतिहास, पर्यावरण, करंट अफेयर्स और साइंस-टेक्नोलॉजी से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को ज्यादा परेशान किया.

मॉडरेट से टफ था पेपर का ओवरऑल लेवल

अभ्यर्थियों ने बताया कि पूरे पेपर का स्तर संतुलित था, लेकिन कुछ सेक्शन अपेक्षाकृत कठिन थे. कई छात्रों ने कहा कि पेपर में कॉन्सेप्चुअल और एनालिटिकल सवालों की संख्या ज्यादा थी, जबकि फैक्ट बेस्ड सवाल लगभग 10 से 15 प्रतिशत ही थे. इस वजह से समय प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण रहा. उम्मीदवारों के अनुसार इतिहास का हिस्सा इस बार ज्यादा डीप और फैक्ट-आधारित था. वहीं पर्यावरण और करंट अफेयर्स से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों को कठिनाई में डाला. कुछ प्रश्न इंटरनेशनल घटनाओं और ग्लोबल इवेंट्स पर आधारित थे, जिन्हें हल करना कई छात्रों के लिए मुश्किल रहा.

करंट अफेयर्स और साइंस-टेक्नोलॉजी पर फोकस

इसके अलावा पेपर में करंट अफेयर्स का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला. ओलंपिक्स, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी प्राइस और अन्य वैश्विक मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए. साइंस और टेक्नोलॉजी सेक्शन को भी इस बार अधिक महत्व दिया गया, जिसे कई अभ्यर्थियों ने थोड़ा टफ बताया. अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में ज्योग्राफी से भी कई सवाल आए. वहीं इकोनॉमिक्स सेक्शन में नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए. इसके अलावा एथिक्स और कॉम्प्रिहेंशन आधारित सवालों ने भी पेपर को लंबा और थोड़ा कठिन बना दिया.

अन्य ख़बरें जानें-

Hansi Accident: हांसी में तेज रफ्तार कार का कहर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *