Hansi Accident:
हांसी में बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, एक तेज रफ्तार kia कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बतादे की हांसी जिले के गांव भाटला के तीन दोस्त देर रात किसी काम से अपने घर से निकले थे। वापसी में गांव को आते वक्त दिल्ली की तरफ से आरही तेज़ रफ्तार kia कार ने उनकी (Hansi Accident) बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
गाड़ी चालक मौके से फरार
आस पास के लोगो घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पुलिस ने पहुंच कर बाइक सवार तीनों घायल युवकों को हांसी के नागरिक हस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया, जबकि गाड़ी चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़ फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक भी इस हादसे में घायल हुए है, लेकिन वो अपना इलाज कहा करवा रहे है इसकी जानकारी नहीं मिली। मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी धर्मवीर (40), राजेश (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किये जा रहे है, आज मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Miani Blind Murder Case: टांडा पुलिस ने मियानी ब्लाइंड मर्डर केस के दो शूटर गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



