Russia Attack on Ukraine:
Putin wanted to show “strength” but only confirmed his weakness.
Overnight, Russia carried out one of the largest terrorist attacks on Kyiv with around 600 drones, many dozens of ballistic, air-ballistic, and cruise missiles, and a dummy IRBM.
Cherkasy, Kharkiv, Kropyvnytskyi,… pic.twitter.com/jSV83n9FBP
— Andrii Sybiha 🇺🇦 (@andrii_sybiha) May 24, 2026
चार लोगों की मौत दर्जनों घायल
समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, हमले में राजधानी कीव समेत कई अन्य क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। कीव के लुकियानिव्स्का मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बिजनेस सेंटर और बाजार पूरी तरह तबाह हो गए। स्थानीय मीडिया की मानें तो, एक छोटा कैफे, जिसे रूसी हमलों के बाद छह बार दोबारा बनाया और खोला गया था, इस हमले में फिर से नष्ट हो गया। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। दर्जनों लोग घायल हुए। कई रिहायशी इमारतें, स्कूल, बाजार और व्यावसायिक भवन क्षतिग्रस्त हो गए। हमले के दौरान दहशत में लोग मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत बंकरों में भागे। रातभर सायरन बजते रहे और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने इस बार ‘ओरेशनिक’ नामक शक्तिशाली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया।
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने, रूस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि, हमला किसी सैन्य लक्ष्य पर नहीं बल्कि आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया। एंड्री सिबिहा ने बताया कि कीव के अलावा चेर्कासी, खार्किव, क्रोपिवनित्स्की, ओडेसा, पोल्टावा, सूमी और झितोमिर क्षेत्रों पर भी हमले किए गए।
रूस-नियंत्रित इलाकों पर भी हुआ हमला
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि उसने ओरेशनिक समेत कई मिसाइल प्रणालियों का उपयोग किया। यूक्रेन के सैन्य कमांड सेंटर, एयरबेस और सैन्य उद्योग से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। मॉस्को ने कहा कि यह हमला रूस-नियंत्रित इलाकों पर यूक्रेन की ओर से किए गए। हमलों के जवाब में दिया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और अधिक खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है।
अन्य ख़बरें जानें-
UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



