फरीदाबाद 12 जुलाई
फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को कथित रूप से गाय का मांस खरीदते हुए पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
पुलिस ने मौके से मिले संदिग्ध मांस को भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस किस पशु का है। फिलहाल तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
अन्य खबरें जानें-



