कैथल 12 जुलाई
हरियाणा के व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मेलन कैथल के सनातन धर्म ट्रस्ट भवन में हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे । जिसमें सभी ट्रेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों से लगातार हरियाणा में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। बहादुरगढ़ में फुटवियर का हब है, पानीपत में टैक्सटाइल हब है व यमुनानगर में प्लाई बोर्ड का हब होने के बावजूद वहां पर काफी उद्योग बंद हुए हैं। इतना ही नहीं हरियाणा में गांव स्तर पर छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण प्रदेश में नशा व अपराध बढ़ा है। खास तौर पर युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धस्ती जा रही है। हरियाणा अपराध का अड्डा बना हुआ है। हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा व्यापारी व उद्योगपतियों से लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें की जा रही है। सरकार हरियाणा में नशा व अपराध को रोकने में विफल सिद्ध हुई है, जिसके कारण हरियाणा का व्यापारी भय के साए में जी रहा है। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि हरियाणा में पहले से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिल सकें।
हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इससे सरकार को भी पहले से कई ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी। सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मुख्य समाजसेवी राम कुमार बंसल को कैथल जिले का व्यापार मंडल का प्रधान बनाने की घोषणा की। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अन्य खबरें जानें-
HISAR में स्वीट शॉप की लिफ्ट में युवक की गर्दन कटकर मौत, जोरदार झटके के बाद धड़ से अलग हुई गर्दन


