हिसार 12 जुलाई
हिसार में स्वीट शॉप में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में गर्दन कटने से मौत हो गई ह। इस घटना की सूचना पाकर डीएसपी सहित अन्य पुलिस की टीम मौके पर पहुची। मृतक जसबीर को लिफ्ट में झटका लगते ही उसकी गर्दन कटकर लिफ्ट की वायर्स पर टंग गई्, जबकि धड़ लिफ्ट के अंदर ही रह गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया है। बताया जा रहा है मृतक कुंभा खेड़ा का रहने वाला है। वही जसबीर के परिजनो के आरोप था कि उसका मर्डर किया गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
सिटी थाना के प्रभारी का कहना था कि प्रारंभ में जांच में हादसा लग रहा है।कल्पना स्वीट्स के संचालक अनिल के अनुसार बड़ा बेटा दीपक दुकान संभावना है वे अपने बेटे के साथ बाहर गए थे। रविवार होने के कारण दुकान पर सब्जी पूडी बनाई जाती है, उनकी दुकान पर विजय हलवाई का काम करता है।
विजय का रिश्तेदार उसके पास पहली बार दुकान पर आया था, रात को दुकान पर सोया था। जसबीर सुबह दूसरी मंजिल पर रखा सामान लिफ्ट से ले जाने तो उसकी गर्दन लिफ्ट के दरवाजे के बीच आ गई और लिफ्ट में अचानक झटका लगते ही उसकी गर्दन गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
लिफट सामान लाने और ले जाने के लिए ही लगाई गई थी। मृतक के पिता ने रणवीर ने कहा कि उसके बेटे का किसी से कोई विवाद नही थी उसके बेटे जसबीर का विवाह नही हुआ था। पिता ने आशंका जताई है उसकी हत्या की गई है। उसकी पुलिस अधिकारियों से मांग है कि इस मामले की जांच करवाई जाए।
DSP प्रिया शर्मा के अनुसार लिफ्ट में फसने से युवक की मौत हुई है इस मामले की CCTV फुटेज भी निकाली गई है, जिसमें यह लग रहा है कि कोई हादसा है। हमने परिजनों के वीडियो फुटेज दिखा कर उन्हें संतुष्ट कर दिया है।
अन्य खबरें जानें-



