AMBALA में बब्याल इलाके में मिला 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव, खून से लथपथ पड़ा था मुख्य मार्ग पर , पुलिस ने मृतक के बेटे कि लिया हिरासत में

अंबाला 12 जुलाई अंबाला छावनी के बब्याल इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के ठेके के पास मुख्य मार्ग पर…

अंबाला
अंबाला 12 जुलाई

अंबाला छावनी के बब्याल इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के ठेके के पास मुख्य मार्ग पर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान हरविंद्र कुमार उर्फ टीटू के रूप में हुई है, जो बब्याल के अर्जुन नगर में किराए पर रहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर जांच की दिशा बदल गई और मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अंबाला के बब्याल में शराब के ठेके के पास मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बब्याल अर्जुन नगर के किरायेदार हरविन्द्र कुमार उर्फ टीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने पास की दुकान के CCTV की फुटेज खंगाली तो आरोपी बेटा गगन कैद हो गया था। सुबह 3 बजकर 30 मिनट की वारदात बताई जा रही है। जिस मकान में मृतक रहता था मकान मालिक भी मौक़े पर पहुंचा और बताया की पुलिस वाले ज़ब सुबह सुबह उनका कैमरा चेक करने आये तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। ज़ब वह पुलिस वालों के साथ मौक़े पर पहुंचा तो उसने देखा की मृतक उनका ही किराएदार हरविंदर है।

पुलिस की जांच पड़ताल में पता लगा की इनके घर के ही किसी सदस्य ने इनके साथ मारपीट की है जिससे इनकी मौत हो गई। फिलहाल ने पुलिस ने घर मे मौजूद इनके बेटे को अरेस्ट कर लिया है क्योंकि पुलिस को शक है इनका एक बेटा जो बाहर नौकरी करता था उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है ।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जहाँ ये हादसा हुआ वहां के आस पास के CCTV को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

अन्य खबरें जानें-

FARIDABAD में पर्वतीय कॉलोनी में गोमांस खरीदने के शक पर हंगामा, तीन लोग पुलिस की हिरासत में,जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *