Anurag Dobal Accident:
देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन अनुराग को चाहने वालों के लिए रहात भरी ख़बर है. अनुराग का परिवार संग लंबे समय से विवाद चल रहा है. अनुराग ने कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था. इसी के बाद अनुराग ने 7 मार्च की रात लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. जिसमें (Rider uk07) उनकी गाड़ी के परखच्चे (Anurag Dobhal) उड़ गए. इस हादसे में यूट्यूबर की जान बच गई लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आईं.
दोस्त पंहुचे मिलने-
इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अनुराग डोभाल के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया. अब उनके करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. अस्पताल से अनुराग डोभाल का पहला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.
परिवार से कोई नहीं आया देखने
अनुराग डोबाल के दोस्त जोगिंदर ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर से वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अनुराग के मुश्किल वक्त में उनका कोई भी दोस्त अस्पताल में उनका हाल-चाल पूछने नहीं आया है. शख्स ने नम आंखों से कहा कि अनुराग के साथ 30-40 दोस्त रहते थे. लेकिन ऐसे समय में कोई भी नहीं आया. शख्स ने ये भी बताया कि अनुराग के परिवार से भी उन्हें देखने के लिए कोई नहीं आया है. ना मां-बाप आए, ना भाई आया और ना ही कोई रिश्तेदार आया.
अन्य ख़बरें जानें-
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



