Punjab Budegt Session:
पंजाब सरकार ने आज विधानसभा में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया। इस बजट में, जहां पंजाब सरकार ने हर सेक्टर के लिए प्रस्ताव रखे हैं, वहीं महिलाओं को 1,000 रुपये और SC महिलाओं को 15,000 रुपये देने की भी मंजूरी दी है। इस बजट को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फतेहगढ़ साहिब में स्थानीय MLA एडवोकेट लखवीर राय के ऑफिस में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर बजट देख रहे हैं।
आज इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मिलने वाले हज़ार रुपये को लेकर महिलाओं में बहुत खुशी देखी जा रही है। इस मौके पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी ज़ाहिर की। विरोधियों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जो गारंटी दी थी। उसे एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। महिलाओं को एक हज़ार रुपये देने की आखिरी गारंटी भी आज पूरी हो गई है और हम सभी को पंजाब सरकार का साथ देना चाहिए।
अन्य ख़बरें जानें-
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



