Raipurani Accident: रायपुररानी में हिमाचल नंबर के ट्रक की चपेट में आए दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raipurani Accident: रायपुररानी के गांव खटौली में रविवार तड़के त्रिलोकपुर चौंक से टांगरी पुल वाली सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे…

Raipurani Accident: रायपुररानी में हिमाचल नंबर के ट्रक की चपेट में आए दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raipurani Accident:

रायपुररानी के गांव खटौली में रविवार तड़के त्रिलोकपुर चौंक से टांगरी पुल वाली सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, एक हिमाचल नंबर के ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान अनु पुत्र बृज मोहन और पाठी पुत्र मुकेश कुमार, निवासी पंचकूला नगर निगम वार्ड 20 गांव खटौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Commissionerate Police: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *