Chandigarh Blast Arrest:
पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए धमाके के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी ने बम फेंका था और दूसरे ने घटना का वीडियो बनाया था। आरोपियों की पहचान मोरिंडा के रहने वाले अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह के तौर पर हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
डी.जी.पी. ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. का सपोर्ट था और यह पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपी एक ऑर्गनाइज्ड नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें हमले को अंजाम देने के लिए कई कट-आउट और सब-मॉड्यूल शामिल थे। हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की भी पहचान हो गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
Raipurani Accident: रायपुररानी में हिमाचल नंबर के ट्रक की चपेट में आए दो युवकों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



