SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से, पंत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

SRH vs LSG IPL 2026 Toss: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (SRH) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (LSG) से हो रहा है। यह मैच…

SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से, पंत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

SRH vs LSG IPL 2026 Toss:

आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (SRH) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (LSG) से हो रहा है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। सनराइजर्स ने अपना पिछला मैच जीता था, जबकि लखनऊ को पहली जीत (SRH vs LSG IPL 2026) की तलाश है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

सनराइजर्स ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव

लखनऊ टीम में एक बदलाव है। वहीं, सनराइजर्स ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ओपनिंग करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह देखेंगे। लखनऊ की टीम में एनरिक नॉर्त्जे की जगह एम सिद्धार्थ की एंट्री हुई है। वहीं, सनराइजर्स की टीम में हर्षल पटेल और लियाम लिविंगस्टोन की एंट्री हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद-11:

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, उनादकट। इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स-11:

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Blast Arrest: चंड़ीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय में ब्लास्ट मामले 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *