Amritsar Woman Murdered for Dowry:
अमृतसर के राजासांसी में शाहबाज़पुर गांव से ससुराल वालों द्वारा एक विवाहित महिला को फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। लड़की कुलजीत कौर की शादी करीब ढाई साल पहले हरसा छीना के लवप्रीत सिंह से हुई। उनका नौ महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि, कुलजीत कौर को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार परेशान करते थे। वे जबरदस्ती के साथ मारपीट भी करते थे। सुचना के अनुसार कुलजीत कौर के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिसके दौरान कुलजीत ने अपनी बहन को फोन करके कहा कि, जल्दी घर आ जाओ, ये मुझे मार डालेंगे।” लेकिन जब कुलजीत कौर के रिश्तेदार घर पहुंचे, तो कुलजीत का शव घर में पड़ा था।
ज़मीन में हिस्सा लेने के लिए करते थे परेशान
पीड़िता के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी कुलजीत की शादी ढाई साल पहले शाहबाज़पुर निवासी लवप्रीत सिंह से हुई थी। लवप्रीत, उसकी मां और नाना हमेशा उनकी बेटी को परेशान करते थे। उसके साथ मारपीट करते थे, साथ ही उससे ज़मीन में हिस्सा लाने की मांग करते थे। जब उसने यह मांग पूरी नहीं की, तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया।
गिरफ्तार तक नहीं करेगें अंतिम संस्कार
उन्होंने बताया कि कल शाम उनकी बेटी मनवीर को कुलजीत का फोन आया था कि वे उसे मार डालना चाहते हैं। इसके बाद जब वह वहां गई और देखा, तो कुलजीत का शव मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि लवप्रीत का परिवार दहेज की मांग कर रहा था, जिसके कारण कुलजीत कौर की मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि जब तक मुख्य आरोपी पति लवप्रीत को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। चौकी कुक्करन वाला के इंचार्ज कुलबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



