Patiala Driver Suicide: पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, पूर्व-विधायक और पुलिस अधिकारी पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप 

Patiala Taxi Driver Suicide: पटियाला के पातड़ां में गांव हामझेड़ी के एक टैक्सी ड्राइवर और कुछ लोगों के बीच मामूली बहस उस समय गंभीर रूप…

Patiala Driver Suicide: पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, पूर्व-विधायक और पुलिस अधिकारी पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप 

Patiala Taxi Driver Suicide:

पटियाला के पातड़ां में गांव हामझेड़ी के एक टैक्सी ड्राइवर और कुछ लोगों के बीच मामूली बहस उस समय गंभीर रूप ले लिया। टैक्सी ड्राइवर ने वीडियो बनाने के बाद जहरीली दवा खाकर सुसाइड कर लिया। इंटरनेट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में मृतक ने शुतराणा हलके के पूर्व विधायक और एक पुलिस अधिकारी पर उसे सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूर्व एमएलए का नाम आरोपित की लिस्ट में शामिल नहीं है।

मृतक बलजिंदर सिंह के बेटे कृष्ण सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि पिछले दिन कुछ लोगों का उसके पिता के साथ किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह टैक्सी स्टैंड पर आए और उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया, उसके साथ मारपीट भी की। उसने कहा कि मेजर सिंह और उसके साथी लगातार उसके पिता को परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसके पिता ने जहरीली दवा खा ली। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए टोहाना (हरियाणा) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समाना के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार वालों के बयानों के आधार पर मेजर सिंह, करमजीत सिंह , बंटी निवासी पातड़ां, दीपक निवासी समाना और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar: “जल्दी घर आ जाओ, ये मुझे मार डालेंगे”- रिश्तेदार घर पंहुचे तो मिला शव

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *