Solan Tree Fell:
सोलन के कसौली में तहसील में पेड़ गिरने से चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है। तेज बारिश और तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कई वाहन चपेट में आ गए। किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। वाहनों को काफी क्षति हुई हैष। यह घटना शुक्रवार सुबह के समय तहसील के समीप हुई जहां अचानक भारी भरकम पर पेड़ गिर गये। जिसकी वजह से वहां खड़े वाहन उसकी चपेट में आ गये।
इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें से दो गाड़ियां कसौली तहसीलदार और दो गाड़ियां तहसील में कार्य करने वाले कर्मचारियों की है। मौके की सूचना कसौली पुलिस को दी गई। वहीं, छावनी परिषद को पेड़ गिरने के बारे में बताया गया।



