Punjab Police: पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल, सुलतानपुर लोधी के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थानों के सभी एसएचओ का ट्रांसफर

Punjab Police: पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल की गई है। सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थानों के सभी एस.एच.ओ. बदल दिए…

Punjab Police:

पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल की गई है। सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थानों के सभी एस.एच.ओ. बदल दिए गए हैं। एक साथ सभी एस.एच.ओ. के ट्रांसफर से पुलिस विभाग में (Punjab Police) हैरानी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जिला कपूरथला के एस.एस.पी. गौरव तूर के आदेश पर थाना फत्तूढींगा के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को थाना सुलतानपुर लोधी का नया एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है। थाना तलवंडी चौधरी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को थाना कबीरपुर का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया।

थाना साइबर कपूरथला की एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को थाना फत्तूढींगा का एस.एच.ओ. बनाया गया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अनिल कुमार को थाना तलवंडी चौधरी का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया। इसके अलावा, थाना सुलतानपुर लोधी की पहली एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर को थाना सदर फगवाड़ा का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

 

Haryana: हरियाणा के जुलाना में पुलिस ने 466 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, बाजार में 1 लाख 20 हजार लगभग किमत

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *