Phillaur: फिल्लौर नेशनल-हाईवे पर हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आया टिप्पर, मैकेनिक गंभीर रूप से घायल, आस-पास दुकानों के मीटर जलकर खाक

Phillaur National Highway: फिल्लौर नेशनल-हाईवे पर से गुजर रहा टिप्पर हाई-वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। एक टिपर, जो रास्ते में खराब…

Phillaur: फिल्लौर नेशनल-हाईवे पर हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आया टिप्पर, मैकेनिक गंभीर रूप से घायल, आस-पास दुकानों के मीटर जलकर खाक

Phillaur National Highway:

फिल्लौर नेशनल-हाईवे पर से गुजर रहा टिप्पर हाई-वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया।
एक टिपर, जो रास्ते में खराब हो गया था, उसके ड्राइवर (जो मोगा का रहने वाला बताया जा रहा है) ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और एक मैकेनिक को बुलाया। जब लसारा गांव का रहने वाला मैकेनिक अमरिक सिंह टिपर की मरम्मत कर रहा था, तभी अचानक हाई-वोल्टेज करंट से शॉर्ट-सर्किट हो गया। टिपर को ऊपर उठाते समय करंट इतना तेज़ था कि टिपर के दोनों आगे के टायर फट गए।

इस भीषण शॉर्ट-सर्किट के कारण न केवल गाड़ी को नुकसान पहुंचा, बल्कि आस-पास की दुकानों के बिजली के मीटर भी जलकर खाक हो गए। इस हादसे में मैकेनिक अमरिक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत फिल्लौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मैकेनिक की गंभीर हालत को देखते हुए, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जालंधर के अस्पताल में रेफर कर दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Vehicle Fire: मोहाली एयरपोर्ट रोड में गाड़ी में आचानक लगी आग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *