Mohali Vehicle Fire:
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर गोपाल साबिर सनी एन्क्लेव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सड़क पर चल रहे एक वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क के किनारे ही रोका था कि उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकाले और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही वह वाहन जलकर खाक हो चुका था। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। गनीमत रही कि जब ड्राइवर ने आग निकलते देखी, तो उसने तुरंत गाड़ी के ब्रेक लगाए और कूदकर बाहर निकल गया। वरना, उसमें बैठे यात्रियों का बचना मुश्किल हो जाता। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Sri Anandpur Sahib: श्री आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय बैसाखी समारोह शुरू
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



