Sri Anandpur Sahib: श्री आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय बैसाखी समारोह शुरू, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘श्री अखंड पाठ साहिब’ का आरंभ 

Baisakhi Celebrations at Sri Anandpur Sahib: श्री आनंदपुर साहिब तख्त श्री केसगढ़ साहिब में तीन दिवसीय ‘खालसा सजना दिवस’ बैसाखी समारोह शुरू हो गया है।…

Sri Anandpur Sahib: श्री आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय बैसाखी समारोह शुरू, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में 'श्री अखंड पाठ साहिब' का आरंभ 

Baisakhi Celebrations at Sri Anandpur Sahib:

श्री आनंदपुर साहिब तख्त श्री केसगढ़ साहिब में तीन दिवसीय ‘खालसा सजना दिवस’ बैसाखी समारोह शुरू हो गया है। सबसे पहले, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘श्री अखंड पाठ साहिब’ का आरंभ हुआ। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने आरंभिक अरदास की। इस विशेष कार्यक्रम में के अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज ने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर की थी। उन्होंने पूरी मानवता को विश्व-बंधुत्व का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर ‘पंज प्यारों’ को ‘खंडे बाटे’ का अमृत छकाया था। इसलिए, पूरी मानवता से यह अपील है कि आइए, हम श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर ‘खंडे बाटे’ का पवित्र अमृतपान करें और ‘गुरु वाले’ बनें। इससे पूर्व, शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला ने भी ‘खालसा सजना दिवस’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें जानें-

Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन से मातम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *