Bathinda J&K Bank Scam: बठिंडा में ग्राहकों के कागज पर लोन मंजूर करके, जम्मू-कश्मीर बैंक में 60 लाख से ज्यादा का घोटाला तीन गिरफ्तार

Bathinda Jammu & Kashmir Bank Scam: बठिंडा माल रोड स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके लाखों रुपये के फर्जी लोन…

Bathinda J&K Bank Scam: बठिंडा में ग्राहकों के कागज पर लोन मंजूर करके, जम्मू-कश्मीर बैंक में 60 लाख से ज्यादा का घोटाला तीन गिरफ्तार

Bathinda Jammu & Kashmir Bank Scam:

बठिंडा माल रोड स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके लाखों रुपये के फर्जी लोन लेने के मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व बैंक अधिकारियों (Bathinda Jammu & Kashmir Bank Scam) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक कर्मचारियों ने 60 लाख से अधिक का फ्रॉड किया है।

ग्राहक के दस्तावेजों का गलत उपयोग

थाना कोतवाली पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर यशपाल थापा को जम्मू, सहायक मैनेजर जतिंदर कुमार और क्लर्क विष्णु सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया है। एजेंट जतिंदर कुमार छाबड़ा निवासी मलोट की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस अब इन सभी का रिमांड हासिल करेगी, ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके। कोतवाली SHO बठिंडा क्लोजिंग पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों पर ग्राहकों द्वारा लोन के लिए जमा करवाए दस्तावेजों की फोटोकॉपी और व्यक्तिगत विवरण का इस्तेमाल कर फर्जी हस्ताक्षर करके अतिरिका लोन स्वीकृत करवाने का आरोप है।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Boy Dody: चंडीगढ़ के धनास लेक में 7 साल के बच्चे शव मिलाने से सनसनी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *