Chandigarh Boy Dody:
चंडीगढ़ के धनास लेक क्षेत्र में सोमवार एक 7 साल के बच्चे का शव मिला। शव को सबसे पहले वहां घूमने आए एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन-11 (Chandigarh Boy Dody) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पहचान में जूटी पुलिस
जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 7 और 8 साल के बीच की बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे पुलिस को पहचान करने में कठिनाई हो रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। टीम ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई और वहां से कुछ नमूने जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Today: मानसून का 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभाव
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

