Gurdaspur Bike Accident:
गुरदासपुर में ‘जापुवाल फूड रेस्टोरेंट’ के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल (Gurdaspur Bike Accident) अस्पताल बाबरी (गुरदासपुर) में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान अमृतसर निवासी वंश (उम्र लगभग 21-22 साल) के रूप में हुई है। मृतक के पिता विशाल ने बताया कि उनके बेटा मेले में झूला लगाने का काम करता था। वह काम के सिलसिले में अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि नींद पूरी न होने के कारण यह हादसा हुआ होगा।
आखों में धूल गिरने से हुआ हादसा
पुलिस की कार्रवाई के बाद, सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अमृतसर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में घायल दूसरे युवक सनी ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वे तीनों मोटरसाइकिल से पठानकोट काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक धूल या कोई चीज़ आंख में गिरने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक चला रहे युवक की मौत
सनी के मुताबिक, वह खुद झाड़ियों में गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन बाइक चला रहे वंश को फुटपाथ से बुरी तरह रगड़ लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक वंश का दोस्त था और वे सभी मेले में एक साथ काम करते थे। डॉ. राहुल सहोता ने बताया कि अस्पताल में दो मरीज लाए गए थे। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें मामूली चोटें आई थीं। डॉक्टर ने बताया कि मृतक का शव अभी अस्पताल नहीं पहुंचा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Boy Dody: चंडीगढ़ के धनास लेक में 7 साल के बच्चे शव मिलाने से सनसनी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



