Panchkula Smugglers Arrest:
पंचकूला में बीते 10 दिनों के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 अलग-अलग मामलों में 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की. कुल 1 किलो 946 ग्राम हेरोइन, 7 किलो 224 ग्राम अफीम तथा 215 ग्राम चरस बरामद की है।
पहले गिरफ्तार नशा तस्करों का भी किया सत्यापन
उन्होंने आगे बताया कि पंचकूला पुलिस केवल गिरफ्तारी तक अपनी कार्रवाई सीमित नहीं रख रही। बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए 61 नशा तस्करों का भी सत्यापन किया गया है। ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखकर दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर पुलिस दे रही दबिश
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। रामगढ़ क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अब तक 18 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेड की जा चुकी है।
अतिरिक्त पुलिस द्वारा सामाजिक स्तर पर भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने 29 क्षेत्रों का दौरा कर 278 लोगों से संपर्क किया तथा 16 नशा पीड़ितों की पहचान की। इनमें से 13 व्यक्तियों का उपचार शुरू करवाया जा चुका है, जबकि 3 नशा पीड़ितों को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gurdaspur Bike Accident: गुरदासपुर में अमृतसर से पठानकोट जा रहे युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



