रायपुर, 19 अक्टूबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। मैच में शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। जिम्बाब्वे की टीम ने भारतीय टीम को 103 रनों का टारगेट दिया। जिसे भारतीय टीम ने महज 1 विकेट खोकर 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे की टीम ने बनाए 102 रन
जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। जिम्बाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। कप्तान जोसेफिन नकोमो ने नाबाद 27 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रनाए। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट अपने नाम किए।
शेफाली वर्मा ने जड़ा 24 गेंदों पर अर्धशतक
103 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा ने 24 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। स्मृति मंथाना औऱ शेफाली वर्मा ने पहली विकेट के लिए 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली।भारतीय टीम ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी जीत के साथ सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की। शेफाली वर्मा को शानदार पारी के चलते प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
भारतीय गेंदबाजोँ ने बरसाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट अपने नाम कर जिम्बाब्वे की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। निक्की प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें तीसरे और अंतिम मुकाबले को जीत कर सीरीज को अपने नाम करने होंगी।
अन्य खबरें जानें –
Navratri 9th Day 2026 : मां सिद्धिदात्री की पूजा से मिलता है 8 सिद्धियों का वरदान



