Kaithal Police लाइन में हुआ योगाभ्यास, फिट इंडिया का दिया संदेश, DSP ने दिया स्वास्थ्य का मंत्र

कैथल, 29 नवंबर पुलिस लाइन कैथल में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने…

Kaithal

कैथल, 29 नवंबर

पुलिस लाइन कैथल में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से रविवार सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। SP मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार तथा DSP हरदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कैथल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिस लाइन में हुआ योग सत्र

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की इस दौरान आयुष विभाग से पहुंचे योग प्रशिक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है।

योग से बढ़ेगी कार्यक्षमता और धैर्य

DSP हरदीप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की दिनचर्या काफी व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कार्यक्षमता, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करने का संदेश दिया।

कैथल पुलिस द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अन्य खबरें जानें –

Panchkula में पत्नी की हत्या पर पति को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माना, बेटे की गवाही से मिला इंसाफ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *