Navratri 9th Day 2026 : मां सिद्धिदात्री की पूजा से मिलता है 8 सिद्धियों का वरदान

दिल्ली, 19अक्टूबर आज शारदीय नवरात्रि का नौंवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के नौंवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस…

नवरात्रि

दिल्ली, 19अक्टूबर

आज शारदीय नवरात्रि का नौंवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के नौंवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, हवन और कन्या-पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को साहस, शक्ति और सुख-समृद्धि और आध्यातमिक शक्ति का आशीर्वाद मिलता है। ‘सिद्धि’ का अर्थ आध्यातमिक शक्ति और ‘दात्री’ क अर्ध प्रदान करने वाली देवी है । मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को आठ प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं। मार्कण्डेय पुराण में वर्णित  आठ सिद्धियां अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व हैं।

कैसा है मां सिद्धिदात्री का स्वरूप ?

मां सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। मां की चार भुजाएं है। मां के हाथों में कमल, शंख, गदा और चक्र सुशोभित है। भक्त मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

कन्या पूजन का महत्व

महानवमी वाले दिन कन्या-पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोकर उनका तिलक किया जाता है। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन करवाया जाता है। उन्हें पूरी, काले चने और हलवा खिलाया जाता है। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। चौंकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा या तस्वीर की स्थापना करें। माता को फूल, रोली, अक्षत धूप, दीप अर्पित करें। महानवमी पर मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा, पूरी, काले चने और पंचमेवा, नारियल औऱ मौसमी फल अर्पित किए जाते हैं। मां सिद्धिदात्री से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। कुछ धार्मिक मान्यताओं में मां को सफेद रंग के बेहद प्रिय बताया गया है। इस दिन भक्त मां को सफेद फूल अर्पित कर सकते हैं।

मां सिद्धिदात्री के प्रिय मंत्रः

ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः।

भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार इस मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। पूजा और कन्या पूजन के सटीक मुहूर्त के लिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग का अनुसरण करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *