WCL 2026 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर जीता खिताब

UAE, 19 अक्टूबर WCL 2026 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट हराकर WCL 2026 का खिताब अपने नाम कर…

WCL

UAE, 19 अक्टूबर

WCL 2026 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट हराकर WCL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 17 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

इंग्लैंड की टीम ने बनाए 159 रन

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियंस की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मोइन अली  60 रन बनाए। ओवेश शाह ने 38 रनों की अहम पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाया।टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बना सकी।

वेस्टइंडीज चैंपियंस की आक्रामक बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज चैंपियंस ने शुरूआत से ही आक्रामकता दिखाई। लेंडल सिमंस और चाडविक वॉल्टन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार पारी खेली। लेंडल सिमंस ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली और चाडविक वॉल्टन ने 58 रन बनाए।कप्तान क्रिस गेल ने 21 रन बनाए। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 17 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और  ट्रॉफी अपने नाम कर ली।ड्वेने ब्रावो को शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच और चाडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

 ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी

ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदाबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होनें इंग्लैंड की टीम को बडा स्कोर बनाने से रोका। WCL 2026 के टूर्नामेंट में ब्रावो ने 7 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए।ब्रावो के साथ फिदेल एडवर्ड्स, शेल्डन कॉटरेल, रेमन रिफर और कार्लोस ब्रेथवेट ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

चाडविक वॉल्टन की विस्फोटक बल्लेबाजी

चाडविक वॉल्टन ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चाडविक वॉल्टन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार पारी खेली। चाडविक वॉल्टन ने 7 मैचों में 167.65 के स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। चाडविक वॉल्टन ने टूर्नामेंट में 28 लगाए, जो किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगए। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

अन्य खबरें जानें –

Indian Women’s Teamने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *