मुंबई, 19 अक्टूबर
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। जो पुलिस को अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने सलमान खाने के घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने घटना को निंदनीय बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
रेलवे स्टेशन से बरामद हुई बाइक
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक को अंधेरी रेलवे स्टेशन से जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक के स्वामित्व के बारे में पूरी जानकारी निकाल रही है।
क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
टाइगर से जुड़े फायरिंग मामले की गंभीरता देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच घटना के पीछे साजिश, आरोपियों की पहचान औऱ आपराधिक नेटवर्क की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहित की धारा 109(1), धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। क्राइम ब्रांच वारदात में इस्तेमाल बाइक, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पुहंचने की कोशिश कर रही है।
दो लोगों के घायल होने की खबर
फायरिंग के बाद दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। वहीं, उमेश चव्हाण नाम के एक व्यक्ति के भी गंभीर रुप से घायल होने की सूचना सामने आई है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात की थी। जिसमें टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट लगी है। फायरिंग मामले को देखते हुए सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अन्य खबरें जानें –
WCL 2026 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर जीता खिताब



