लुधियाना, 19 अक्टूबर
लुधियाना के साउथ सिटी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के एयरबैग तक खुल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।
कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। जरा-सी लापरवाही न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकती है।
अन्य खबरें जानें –



