Asian Para Games 2026 : भारत का गोल्डन आगाज, निशानेबाजों ने दो मेडल किए अपने नाम, शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

नागोया, 19 अक्टूबर जापान के आइची-नागोया में 19 अक्टूबर पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरूआत हो चुकी है।पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने…

हरियाणा

नागोया, 19 अक्टूबर

जापान के आइची-नागोया में 19 अक्टूबर पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरूआत हो चुकी है।पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के इस महाकुंभ में भारतीय निशानेबाजों ने दो मेडल अपने नाम किए हैं। महिला 10मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने 720 अंकों में से 704 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पैरा जूडो में कोकिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण मुकाबले में अपनी जगह बनाई।

निशानेबाजों ने दो पदक किए हासिल

एशियन पैरा गेम्स में पहले दिन भारतीय निशानेबाजों ने देश का खाता खोल दिया। महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। मोना अग्रवाल ने शानदार निशानेबाजी करते हुए 250.0 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अवनी लेखरा ने 249.6 अकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

पैरा तीरंदाजी में भारतीय स्टार खिलाड़ी शीतल देवी ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। शीतल ने 720 में से 704 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। शीतल देवी के इस प्रदर्शन से भारत की पदक उम्मीदें बढ़ गई है।

पैरा जूडो कोकिला ने बनाई फाइनल मे जगह

पैरा जूडो में भारतीय खिलाड़ू कोकिला ने महिला J2 के 52 किग्रा में सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया।अब फाइनल के लिए उनका मुकाबला किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक क्यजी से होगा।

भारत का 168 खिलाड़ियों का दल

भारत ने इस साल एशियन पैरा गेम्स में 168 खिलाड़ियों का दल भेजा है। छोटे आकार के दल होने के बावजूद इस दल में कईं पैरांलपिक विजेता खिलाड़ी और अनुभवी खिलाड़ी शामिल है। जिनसे मेडल की उम्मीद की जा रही है। इस एशियन पैरा गेम्स 2026 में 19 स्पर्धाएं होंगी। जिसमें 489 पदक स्पर्धाएं हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में खाता खोल लिया है। उम्मीद है कि भारतीय दल आने वाले दिनों में भी पदकों की संख्या बढ़ाकर देश का गौरव बढ़ाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Ludhiana में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बचा चालक, कार के उड़े परखच्चे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *