Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कोटा से 3 सदिंग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

मुंबई, 19 अक्टूबर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामने आया है कि पुलिस ने राजस्थान…

Tiger Shroff

मुंबई, 19 अक्टूबर

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामने आया है कि पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिसमें दो पर फायरिंग में शामिल होने का शक है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।मामले की जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई हैं। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों में से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

 सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले युवक का नाम ऋतिक है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है और बाइक टैक्सी चलाता है। दूसरा आरोपी रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।जिसकी उम्र 18 वर्ष की है। तीसरे आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।  वह भी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाला बताया जा रहा है।

अन्य खबरें जानें –

Asian Para Games 2026 : भारत का गोल्डन आगाज, निशानेबाजों ने दो मेडल किए अपने नाम, शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *