Khanna Firing: खन्ना में कारोबारी की दुकान पर गोलियां चलाकर फरार आरोपी फरार 

Khanna Firing: खन्ना में मशहूर कारोबारी और आढ़ती मनीष कुमार उर्फ ​​’नोना’ की दुकान पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और फरार हो गए।…

Khanna Firing:

खन्ना में मशहूर कारोबारी और आढ़ती मनीष कुमार उर्फ ​​’नोना’ की दुकान पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरों की जांच की। बता दें कि, कुछ दिन पहले इस कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराव को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, पिता और बेटे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मौके पर मौजूद दुकान के कर्मचारी ने बताया कि देर रात 2 अज्ञात लोग आए और दुकान पर 6 गोलियां चलाईं और फरार हो गए। उसने बताया कि दुकान के अंदर 2 लोग लेटे हुए थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। वहीं, आढ़ती यूनियन के उपाध्यक्ष ‘जल्ला’ ने बताया कि हमारा पूरा आढ़ती समुदाय हरीश कुमार ‘नोना’ के साथ खड़ा है और प्रशासन से मांग की है कि इन दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। DSP पायल ने बताया कि 2 अज्ञात लोगों ने आढ़ती की दुकान पर गोलियां चलाईं। दोषियों को पकड़ने के लिए CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Kaithal Encounter: कैथल में  मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में, आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *