Kaithal Encounter: कैथल में  मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में, आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू 

Kaithal Encounter: कैथल में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने संगठित अपराध व फिरौती से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के कब्जे से एक अवैध…

Kaithal Encounter: कैथल में  मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में, आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू 

Kaithal Encounter:

कैथल में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने संगठित अपराध व फिरौती से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर व 2 कारतूस तथा 4 खाली खोल बरामद किए गए हैं। मामले में आरोपी रजत की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 5 हजार रुपए की इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र व करनाल में दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

मोबाइल शाप पर की थी फायरिंग

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे चानना रोड स्थित “गिल मोबाइल” शाप पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग कर दी थी। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी को पैर में लगी गोली

एसपी ने बताया कि, आरोपी रजत पुनः कोई वारदात करने की फिराक में था। 14 अप्रैल को रात के समय पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ढांड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी बाइक पर भागने लगा तथा केएमपी 152-डी पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस पर लगभग चार राउंड फायर किए गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे मौके पर काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश

मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा संगठित अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जिला कैथल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Julana Farmers Protest: जुलाना में ​अर्धनग्न होकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *