Julana Farmers Protest: जुलाना में ​अर्धनग्न होकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Julana Farmers Semi-Nude Protest: जुलाना के कस्बे की नई अनाजमंडी में धरने पर बैठे किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में…

Julana Farmers Protest: जुलाना में ​अर्धनग्न होकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Julana Farmers Semi-Nude Protest:

जुलाना के कस्बे की नई अनाजमंडी में धरने पर बैठे किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में बुधवार को अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

नए-नए नियम थोप रही सरकार

किसान नेता नरेश ढांडा ने कहा कि सरकार लगातार किसानों और आढ़तियों पर नए-नए नियम थोप रही है। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल बेचने की प्रक्रिया को पहले ही आसान बनाने की जरूरत थी, लेकिन इसके उलट सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर नंबर प्लेट के साथ फोटो जैसी शर्तें लागू कर दी हैं, जिससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

सरकार ने जमीनी हकीकत को समझे बिना बनाए नियम

किसानों का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम अक्सर ठीक से काम नहीं करता, जिससे उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। वहीं, ट्रैक्टर के साथ फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया भी कई बार तकनीकी कारणों से पूरी नहीं हो पाती, जिसके चलते फसल की बिक्री में देरी हो रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी हकीकत को समझे बिना ही नियम बना रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

China Reply To Trump: अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की धमकी पर चीन विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *