China’s Foreign Ministry To Trump:
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच ट्रंप ने चीन को भी धमकी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि चीन ईरान को सैन्य मदद देने की तैयारी कर रहा है. वंही चीन के विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को ख़ारिज किया है, जिनमें यह दावा किया गया था कि चीन ईरान को सैन्य मदद दे रहा है.
अमेरिका का शक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि चीन ईरान को हथियार, खासकर एयर डिफेंस सिस्टम या मिसाइल तकनीक मुहैया करा सकता है. इसी आधार पर ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजिंग ने ऐसा किया तो उसे बड़े परिणाम भुगतने पड़ेंगे.
जवाबी क़दम उठाएगा चीन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, चीन पर ईरान को सैन्य मदद देने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी हैं. अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ़ बढ़ाता है, तो चीन भी जवाबी क़दम उठाएगा.
50 फ़ीसदी टैरिफ़
पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता है, तो अमेरिका उसके सामान पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाएगा. इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्वा जाकुन ने सोमवार को कहा था चीन ने हमेशा कहा है टैरिफ़ वॉर से किसी का भला नहीं होता.
अन्य ख़बरें जानें-
CBSE Results: CBSC ने जारी किया कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट, जानिए कैसे देखें और कैसा रहा ?
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



