CBSE Results:
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSC) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिक्षा में कुल 25 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार था। छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट के साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से भी CBSE Class X Result 2026 चेक कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक करवाया गया था।
कैसे देखें रिजल्ट
छात्र डिजीलॉकर के अलावा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in के अलावा उमंग एप एवं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा। आपकी सहूलियत के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
ऑफिशियल वेबसाइट्स से क्लास 10 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं। “2026 Results” सेक्शन के तहत “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें।
रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
“Submit” पर क्लिक करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने पास सुरक्षित रखें.
CBSE बोर्ड रिजल्ट्स 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
cbse.nic.in
CBSE 10th Result 2026: कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे
CBSE कक्षा 10 सत्र 1 परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, उनका पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.6 प्रतिशत दर्ज किया गया.
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



