Panipat Cylinder Blast: पानीपत में चाय बनाते हुए हादसा: 10 मिनट पहले लाया सिलेंडर ब्लास्ट होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Panipat Cylinder Blast: पानीपत में बुधवार की शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रह रहे 60 वर्षीय…

Panipat Cylinder Blast: पानीपत में चाय बनाते हुए हादसा: 10 मिनट पहले लाया सिलेंडर ब्लास्ट होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Panipat Cylinder Blast:

पानीपत में बुधवार की शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग सोमपाल की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि उसका साथी नसीम गंभीर रूप से जूल्स गया जिसको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। हादसा के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी-मिट्टी आदि डालकर आग पर खुद ही काबू पाया।

चाय बनाते वक्त हादसा

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, कमरे में रखा फ्रिज, चारपाई और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग में जलने से बुजुर्ग भी मौत हो चुकी थी, उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला। उसका शरीर कंकाल बन चुका था। पुलिस के मुताबिक, चाय बनाते वक्त यह हादसा हुआ। जिस सिलेंडर में यह विस्फोट हुआ, आज बुक किया था और आज दोपहर 2 बजे लगाया था। नसीम और सोमपाल दोनों कमरे के अंदर थे नसीम चाय बना रहा था। नसीम एकदम से कमरे से बाहर निकल गया जबकि सोमपाल बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

10 मिनट पहले ही सिलेंडर लाया और आचानक ब्लास्ट

मृतक की पहचान सोमपाल (60) निवासी रामनगर के रूप में हुई है। सोमपाल भारत नगर में 8×10 के एक छोटे से कमरे में अकेले किराए पर रहते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे से महज 10 मिनट पहले ही सोमपाल सिलेंडर लेकर कमरे पर आए थे। जैसे ही उन्होंने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया, अचानक सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।

गैस रिसाव हो सकता है कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तुरंत सूचना डायल 112 को दी। शुरुआती जांच में इसे गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सिलेंडर में लीकेज थी या रेगुलेटर सही से नहीं लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Khanna Firing: खन्ना में कारोबारी की दुकान पर गोलियां चलाकर फरार आरोपी फरार 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *