Mumbai Metro Pillar Collapse:
भारत के सबसे बड़े महानगर मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से भयानक हादसा हो गया। घटना मुबंई के मुलुंड की है। जहां अचानक भरभराकर मेट्रो का पिलर गिर गया। इससे ऑटो और (Mumbai Metro Pillar Collapse) कार चकनाचूर हो गए। हादसे में अब तक 4 लोगों घायल होने की सुचना हैं।
शनिवार दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (पश्चिम) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। निर्माण के दौरान सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। ऑटोरिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की आशंका है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



