Hisar Encounter:
हिसार की सीआईए वन पुलिस की गैंगस्टर पवन के साथ देर शाम मुठभेड़ हुई। इसमें गैंगस्टर के पांव में गोली लगी। उसे उपचार के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में (Hisar Encounter) दाखिल करवाया गया। सुरक्षा के लिहाज से सामान्य अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की तैनाती की गई है। पुलिस ने पवन उर्फ मूसा से आपत्तिजनक हथियार एव आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस गिरोह से जुडे अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
पुलिस से घिरा तो चला दी गोली-
बताया जा रहा है कि मूसा कई दिनों से पुलिस की आखों में धुल झोंक रहा था। पुलिस सुत्रों के अनुसार पीरावाली पुल से के पास, उसने पुलिस के सामने घिरता देख फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली जो गोली उसके पाव में लगी। पवन को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बदमाश पर पहले कई मुकदमे दर्ज हुए थे।
Hisar Encounter, चौथे आरोपी था मूसा-
डीएसपी कमलजीत के अनुसार हिसार में नकली साइबर टीम बनकर लोगों से हथियार के बल पर यूएसटीडीटी (USDT) एवं ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराने के संबंध में दर्ज दो मामलों 579/शहर और 810/ बरवाला में CIA 1 द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इन मामलों में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। सीआईए 1 मुखबरी की सूचना के आधार पर चौथे आरोपी पवन उर्फ मूसा के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ। सूचना के आधार पर सीआईए 1 टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी पवन उर्फ मूसा ने सीआईए 1 पर फायरिंग कर दी। जिसमे PSI नवीन और HC अजय नेहरा के बॉडी प्रोटेक्टर पर गोली लगी। आत्मरक्षा में सीआईए 1 टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी पवन उर्फ मूसा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज-
आरोपी पवन उर्फ़ मूसा पर हिसार व अन्य शहरों और राज्यों में 25 से ज्यादा मुकदमे विभिन्न अपराधों में दर्ज है घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
ਮਸ਼ਹੂਰ ਅਭਿਨੇਤਰੀ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, 10 ਕਰੋੜ ਦੀ ਮੰਗੀ ਫਿਰੋਤੀ

