Punjab Assembly Special Session:
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज तीखे सियासी माहौल के बीच शुरू हो चुका है। सत्र की कार्यवाही की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी चमन लाल, प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय और हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल समेत कई हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदन में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। सत्र की शुरुआत के साथ एक ओर जहां आम आदमी पार्टी सरकार आज विश्वासमत प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर समय से पहले विधानसभा पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के मुद्दे की आड़ में राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। कांग्रेस विधायक पगरट सिंह ने कहा कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव केवल दिखावा है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए अलग से सत्र बुलाकर सरकार को घेरने रही है । भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ रही है और सरकार बहुमत खो चुकी है। पार्टी का दावा है कि आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala Dead: कपुरथला के जीटी रोड पर कार सवार युवक को गोली
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


